शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने 14 जून को शहर के माधव चौक क्षेत्र के माहेश्वरी स्टोर में चोरी करने वाले तीन आरोपियों में से 2 को ग्वालियर से पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकडे़ गए आरोपियों में से एक नाबालिग है। पुलिस ने पकडे़ गए दो आरोपियों से चोरी की हुई 5 बाइकों को भी बरामद किया है। बताया गया है कि फरार आरोपी की प्रेमिका शिवपुरी की रहने वाली है और वह अक्सर उससे मिलने शिवपुरी आता रहता था।
बता दें कि 14 जून की रात माहेश्वरी स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर दुकान से 12 -15 हजार रुपए नगद और 8-10 हजार रुपए का ड्राई फ्रूड अपने साथ चुरा कर ले गए थे। लगातार हो रहीं चोरियों से व्यापारियों में नाराजगी भी थी। एसडीओपी अजय भार्गव के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी अमित भदौरिया ने चोरों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई गए थी।
कोतवाली प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि 14 जून की रात वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया था। साथ ही वारदात के समय मौके की मोबाइल लोकेशन को भी जांचा गया था। जांच में तीन संदिग्ध की लोकेशन ग्वालियर में मिली थी। इस पर से एसआई दीपक पलिया के नेतृत्व में एक टीम को ग्वालियर भेजा गया था। ग्वालियर से राहुल जाटव (18) और एक 16 साल के नाबालिग चोर को पकड़ा गया। जबकि तीसरा विकास जाटव (18) अभी फरार है। तीनों आरोपी ग्वालियर के गिरवाई नाका के रहने वाले हैं। पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपियों के पास से 5 चोरी की बाइकें भी बरामद की है। ये बाइकें ने शिवपुरी शहर व आसपास के क्षेत्रों से चुराई है।
प्रेमिका से मिलने आता था
जानकारी के मुताबिक फरार आरोपी विकास जाटव की प्रेमिका शिवपुरी में रहती है। विकास अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने अपने दोस्तों की साथ आता जाता रहता था। 14 जून की शाम विकास अपनी प्रेमिका से मिलने राहुल और नाबालिग दोस्त के साथ बाइक से शिवपुरी पहुंचा था। जहां शाम को पहले अपनी प्रेमिका से मिला फिर सभी सिद्धेश्वर का मेला घूमने गए। इसके बाद तीनों बदमाशों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
33 लाख की चोरी में पकड़ा जा चुका है नाबालिग
जानकारी के मुताबिक चोरी की वारदात में शामिल 16 साल का नाबालिग पहले डबरा में 33 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। इसके अतिरिक्त ग्वालियर में भी नाबालिग चोर तीन चोरियों में पकड़ा जा चुका है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

प्रेमिका से मिलने शिवपुरी आता था प्रेमी और चोरी करके ले जाता था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment