शिवपुरी: हम यदि स्वयं स्वस्थ रहेंगे तो अन्य लोगों को भी स्वस्थ रहने की प्रेरणा दे सकेंगे। फिर चाहे हम महिला हों या पुरुष। अक्सर महिलाओं के मन में एक सवाल आता है कि वह लंबे समय तक स्वस्थ और सुंदर दिखें। इसके लिए यदि वह योग का सहारा लेती हैं तो लंबे समय तक खुद की इम्युनिटी बढ़ाए रखने के साथ साथ वह शारीरिक सौंदर्य को बनाकर रख सकती हैं।
इसीलिए हमने महिला योग गुरु के माध्यम से शहर के सावरकर उद्यान में सात दिवसीय योग शिविर लगाकर योग के प्रशिक्षण को बुलाया है ताकि महिलाएं भी दक्षता हासिल कर योग अभ्यास सीख सकें। यह बात महिला जैन मिलन की अध्यक्ष ज्योति जैन ने सावरकर उद्यान में शुरु हुए योग शिविर के शुभारंभ अवसर पर कही।
उन्होने बताया कि महिला जैन मिलन की पूर्व अध्यक्ष अंजना जैन के नेतृत्व में एक बार योग शिविर का आयोजन मुंबई की योग गुरु गीता दीदी के माध्यम से शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने मिलकर लगाया था। इस शिविर में जो योग गतिविधियां सीखी थी वह हर महिला पुरुष को अब तक याद है। इसीलिए हमने यह योग शिविर लगाया हैं जिसमें हरिद्वार से योग अभ्यास सीखकर आईं मधु गौड के माध्यम से महिलाएं और योग अभ्यास में शामिल होने वाले युवा खुद को स्वस्थ बनाने के तरीके सीख रहे हैं।
महिला जैन मिलन की सचिव वीरांगना खुशबु जैन ने बताया कि इस तरह के योग शिविर हर महिला के लिए उपयोगी हैँ और वह इन्हे सीखकर योग की विधा से भी जुड़ सकती है। इस दौरान जैन मिलन के अध्यक्ष वीर मनोज जैन और सचिव वीर विकास जैन ने बताया कि शिविर में शामिल होने के लिए आपको सिर्फ एक चादर और पानी की एक बोतल लेकर घर से आना है। पंजीयन नि:शुल्क रहेगा।
सर्वांग सुखासन बाह्य आंतरिक सुंदरता के लिए जरूरी योग शिविर के दौरान हलासन, प्राणासन और सर्वांग सुखासन जैसे योग अभ्यास कराते हुए योग गुरु मधु गौड ने कहा कि योग का हर आसन अपने आप में महत्वपूर्ण है। कई सारी बीमारियों में योग की इन विधाओं से निजात पाई जा सकती है।
यदि हम योग के एक एक आसन को समझकर करने का अभ्यास करें तो दीर्घ आयु के साथ साथ कभी बीमारी का संक्रमण शरीर में नहीं हो सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ योग अभ्यास ऐसे हैं जिनके नियमित अभ्यास से महिलाएं लंबे अर्से तक स्वयं को स्वस्थ रखकर खुद के सौंदर्य को बरकरार भी रख सकती हैं।

30 मिनट के व्यायाम से हर महिला अपने सौंदर्य को बरकरार रख सकती है, जीवनभर फिट रह सकती है / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment