शिवपुरी: जिले के बामौरकला थाने में गरीबों को बांटने के लिए आए राशन को खुर्द-खुर्द करने वाले उचित मूल्य की दुकान के प्रबंधक/विक्रेता और सहायक विक्रेता के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया है। दुकान का संचालक साढ़े 6 लाख रूपए का राशन का गबन कर चुका था। इसकी शिकायत बामौरकला थाने में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जगदीप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई थी।
शिकायत ने बताया गया था कि ममरौनी गांव की शासकीय उचित मूल्य की दुकान प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था झालौनी के द्वारा संचालित थी। 20 मार्च 2023 को पत्र के जरिए प्रबंधक द्वारा दुकान संचालन में असमर्थता व्यक्त की थी। इसके बाद 3 अप्रैल 2023 को राशन की दुकान प्राथमिक वनोपज संस्था लखारी के सुपुर्द कर दी गई थी।
प्राथमिक वनोपज संस्था लखारी के प्रवंधक द्वारा पत्र के जरिए बताया गया था कि पीओएस मशीन के आधार पर 83.47 क्विंटल गेहूं, 135.53 क्विंटल चावल, शक्कर 0.13 क्विंटल शक्कर, 0.72 क्विंटल नमक एवं 0.05 क्विंटल मूंग दाल करीब 6 लाख 66 हजार 161 रूपए का राशन काम है। इस पर से प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था झालौनी एक प्रवन्धक से जवाब मांगा गया था लेकिन प्रबंधक द्वारा दिया गया। जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जगदीप सिंह की शिकायत पर बमोरकला थाना पुलिस ने प्रबंधक जगन्नाथ लोधी निवासी ग्राम ममरौनी एवं सहायक विक्रेता पुष्पेन्द्र लोधी निवासी ग्राम पोटा के विरूद्ध आईपीसी की धारा 409 एवं 420 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

गरीबों को बांटने आए साढ़े 6 लाख के राशन को कर दिया था खुर्दबुर्द, प्रबंधक सहित विक्रेता पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment