शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सरपंच के साथ मारपीट का मामला सामने आया। सरपंच ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है। करैरा थाना पुलिस ने दो लोगों पर मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रामनगर गधाई का सरपंच मनोज कुशवाह अपने चचेरे भाई होतम कुशवाह के साथ बाइक पर सवार होकर भागवत में भंडारा खाने जा रहे थे। सरपंच मनोज कुशवाह ने बताया कि बाइक को होतम चला रहा था इसी दौरान गांव की पुलिया के पास सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे मनोज जोशी ने बाइक के सामने बाइक अड़ा दी और होतम को गाली बकते हुए बोला – कि तेरी बाइक की लाइट के फोकस के कारण में गिर गया होता। जिससे मेरा शराब का नशा फट गया है। अब तुझे शराब के लिए पैसे देने होंगे।
जब होतम और मैंने पैसे देने से मना कर दिया तो शराब के नशे धुत्त मनोज जोशी आगबबूला हो गया है और गालियां बकने लगा इतने में पीछे से मनोज का भाई रोहित जोशी भी आ गया। दोनों ने मिलकर लाठी-डंडों से मेरी होतम की मारपीट कर दी। जैसे-तैसे हम मौके से जान बचाकर भागे इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है।

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो सरपंच को पीटा: भाई के साथ भंडारा खाने जा रहा था सरपंच / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment