शिवपुरी: जिले की सहकारी बैंक के खाता धारकों के लिए राहत की खबर है। अब कुछ ही दिनों बाद से खाता धारक अपने सहकारी बैंक में जमा पैसों को एक साथ निकाल सकेंगे।
बता दें कि जिला सहकारी बैंक की कोलारस एवं अन्य स्थानों पर हुए घोटालों के कारण बैंक में जमा किसानों एवं नागरिकों की राशि फंस गई थी। इसके बाद सहकारी बैंक की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी। राशि न होने के चलते बैंक के द्वारा खाता धारकों को उन्हीं के खाते में जमा पैसे नहीं दिए जा रहे थे। लेकिन अब लम्बे समय के बाद सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया द्वारा एक सप्ताह के भीतर इस समस्या को खत्म करने की बात कही गई है।
इस संबंध में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी के किसानों की सहकारी बैंक से अपनी राशि निकालने में आने वाली समस्या अब खत्म हो गई है। अब सहकारी बैंक से अब पूरी राशि निकाली जा सकेगी। सहकारी बैंकों को इसके लिए सरकार मदद करेगी।
भाजपा नेता ने सहकारिता मंत्री को लिखा था पत्र
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने शिवपुरी के किसानों की समस्या से सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया को अवगत करवाकर निराकरण के लिए आग्रह किया था। सहकारिता मंत्री को लिखे पत्र में सुरेंद्र शर्मा ने लिखा था कि शिवपुरी जिले के जिला सहकारी बैंक की कोलारस एवं अन्य स्थानों पर हुए घोटालों के कारण बैंक में जमा किसानों एवं नागरिकों की राशि फंस गई है। लेकिन इस कार्रवाई के बावजूद भी बैंक से निकाली गई राशि बैंक को वापस नहीं मिली। जिससे बैंक की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। जिला सहकारी बैंक की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि नागरिकों की राशि वापस कर सकें।
सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर जिला सहकारी बैंक को आर्थिक सहायता भी दी गई परंतु वह इतनी पर्याप्त नहीं है कि नागरिकों की सम्पूर्ण राशि वापस कर सकें। हालात यह है कि खाताधारकों के लाखों रूपए बैंक में जमा है परंतु जब इलाज, विवाह या अन्य किसी आवश्यक काम आने पर खाता धारक बैंक जाता हैं तो उसे बैंक से केवल दो हजार, तीन हजार या पांच हजार रुपए की राशि निकालने दी जाती है।
सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया को लिखे पत्र में सुरेन्द्र शर्मा ने आग्रह किया था कि शिवपुरी जिले के सहकारी बैंक की सभी शाखाओं में जिन नागरिकों की राशि जमा है और वह उसे वापस निकालना चाहते हैं। तो उसकी शाखा अनुसार सूची बनाकर एवं उनसे अन्य बैंक का खाता नंबर लेकर उसमें भोपाल से ही सीधे राशि जमा करवा दी जाए ताकि नागरिकों को उसकी राशि वापस मिल सकें। सुरेन्द्र शर्मा ने यह भी आग्रह किया था कि जिला सहकारी बैंक के संचालन के लिए सरकार जो उचित समझे वह व्यवस्था बनाकर एक बड़ी राशि अनुदान के रूप में दी जाए ताकि बैंक का संचालन भी निरंतरता से हो सकें।
भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि,सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर सहकारी बैंकों को शासन की तरफ से वित्तीय मदद उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद किसानों के आहरण पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। वह अपने खाते से जितना चाहे उतनी रकम निकाल सकते हैं।

सहकारी बैंक में अब नहीं आएगी पैसो निकालने की दिक्कत, सरकार करेगी मदद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कुंवरपुर में जंगली सूअर का आतंक, घर में घुसकर 2 नाबालिग बेटी सहित मां पर हमला / Shivpuri News
- शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड में 10 हजार की इनामी महिला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बदरवास स्टेशन पर उज्जैनी, बांद्रा व बेंगलुरु एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग / Shivpuri News<br>
- नन्ही समीक्षा के लिए देवदूत बने समाजसेवी आकाश गर्ग, मेडिकल कॉलेज में किया रक्तदान / Shivpuri News
- राधा रमण कॉलोनी में बाइक चोरी का प्रयास, हैंडल तोड़कर स्टार्ट करने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- कुंवरपुर में जंगली सूअर का आतंक, घर में घुसकर 2 नाबालिग बेटी सहित मां पर हमला / Shivpuri News
- शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड में 10 हजार की इनामी महिला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बदरवास स्टेशन पर उज्जैनी, बांद्रा व बेंगलुरु एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग / Shivpuri News<br>
- नन्ही समीक्षा के लिए देवदूत बने समाजसेवी आकाश गर्ग, मेडिकल कॉलेज में किया रक्तदान / Shivpuri News
- राधा रमण कॉलोनी में बाइक चोरी का प्रयास, हैंडल तोड़कर स्टार्ट करने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News





Be First to Comment