Press "Enter" to skip to content

राधा रमण कॉलोनी में बाइक चोरी का प्रयास, हैंडल तोड़कर स्टार्ट करने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के संबेल चौराहा स्थित राधा रमण कॉलोनी में बाइक चोरी करने का प्रयास सामने आया है। जानकारी के अनुसार पार्षद मदन सेजवार और मट्टू खटीक के घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने बाइक का हैंडल तोड़कर उसे स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

बताया जा रहा है कि बाइक स्टार्ट न होने पर चोर वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल बन गया।

मामले की सूचना फिजिकल थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!