Press "Enter" to skip to content

नन्ही समीक्षा के लिए देवदूत बने समाजसेवी आकाश गर्ग, मेडिकल कॉलेज में किया रक्तदान / Shivpuri News

शिवपुरी। “रक्तदान महादान–जीवनदान” के संकल्प को साकार करते हुए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में मानवता की एक प्रेरक मिसाल सामने आई है। क्षेत्रीय युवा समाजसेवी आकाश गर्ग (भटनावर वाले) ने जरूरतमंद बच्ची की मदद के लिए आगे आकर रक्तदान किया।

जानकारी के अनुसार उपचार के दौरान नन्ही बच्ची समीक्षा सोनी को तत्काल O+ (ओ पॉजिटिव) रक्त की आवश्यकता थी। जैसे ही यह सूचना समाजसेवी आकाश गर्ग तक पहुँची, उन्होंने बिना देर किए मेडिकल कॉलेज पहुँचकर रक्तदान किया। उनके इस त्वरित निर्णय से बच्ची को समय पर रक्त मिल सका और उपचार में मदद मिली।

इस अवसर पर आकाश गर्ग ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक यूनिट रक्त किसी परिवार की खुशियाँ वापस ला सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें, ताकि जिले में किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।

बच्ची के परिजनों और मौजूद लोगों ने आकाश गर्ग के इस निस्वार्थ कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके इस सराहनीय कदम की काफी प्रशंसा हो रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!