शिवपुरी: विधानसभा के चुनाव आते ही जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो चुकी है। शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के ख़ास माने जाने वाले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बैजनाथ सिंह यादव ने अब भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ एक वार फिर थाम लिया है।
बुधवार को यादव गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे और पीसीसी कार्यालय में कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधायक जयवर्धन सिंह , अरुण यादव, अशोक यादव, लाखन यादव सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
बैजनाथ सिंह यादव के साथ बदरवास जनपद अध्यक्ष मीरा बाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। यादव ने कहा कि मेरे पिता कट्टर कांग्रेसी थे, मैं भी कांग्रेसी था, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुझे कुछ समय के लिए भाजपा में जाना पड़ा था। मुझे तीन वर्षों तक उपेक्षा का दंश झेलना पड़ा, आज मेरी घर वापसी हुई है।
बैजनाथ सिंह यादव पूर्व में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं, उनकी पत्नी कमला जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। बैजनाथ सिंह यादव सिधियानिष्ठ थे, इसी के चलते बैजनाथ सिंह यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से मुझे भाजपा में जाना पड़ा, मैं कट्टर कांग्रेसी हूँ: बैजनाथ सिंह यादव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कुंवरपुर में जंगली सूअर का आतंक, घर में घुसकर 2 नाबालिग बेटी सहित मां पर हमला / Shivpuri News
- शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड में 10 हजार की इनामी महिला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- बदरवास स्टेशन पर उज्जैनी, बांद्रा व बेंगलुरु एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग / Shivpuri News<br>
- नन्ही समीक्षा के लिए देवदूत बने समाजसेवी आकाश गर्ग, मेडिकल कॉलेज में किया रक्तदान / Shivpuri News
- राधा रमण कॉलोनी में बाइक चोरी का प्रयास, हैंडल तोड़कर स्टार्ट करने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment