Press "Enter" to skip to content

50 हजार दिए तब बनी यह जोरू, अब दो बच्चे, इसका साथ नहीं छोडूंगा / Shivpuri News

शिवपुरी: पांच साल पहले मेरी शादी तब हुई थी जब बीच में शामिल युवक ने 50000 रुपए ले लिए थे। अब मेरी दो बेटियां हैं, मैं परिवार के साथ खुश हूंl लेकिन पत्नी को दूसरे के घर बैठाने का इरादा गांव के ही लोग रखते हैं। इसलिए वह मुझसे भेदभाव रख रहे हैं, और मेरे से मारपीट कर दी। बदरवास थाने में इसकी शिकायत भी की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए आवेदन लेकर यहां आए हैं।


जब यह शिकायत जनसुनवाई में पीड़ित पति-पत्नी ने कलेक्ट्रेट में मौजूद डिप्टी कलेक्टर से की तो उन्होंने कार्रवाई के लिए आवेदन एसपी की और बढ़ा दिया।

महिला ने भी कहा कि मैं अपनी दोनों बेटियों से बहुत प्यार करती हूं । इस वजह से न उनका साथ छोड़ेगी और न ही दूसरी जगह बैठेगी। किसी भी कीमत पर इसके लिए वह तैयार नहीं होगी। अब एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया इस मामले की पूरी पड़ताल कराएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!