Press "Enter" to skip to content

लाडली बहना के साथ ठगी: खाते से सायबर ठग ने निकाले रुपए / Shivpuri News

शिवपुरी में लाड़ली बहना के साथ साइबर ठगी हो गई। साइबर ठग ने महिला के खाते से पैसे निकाल लिए। महिला ने इसकी शिकायत थाने में करने की बात कही है।


बता दें कि शिवपुरी जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई लाड़ली बहना योजना के तहत एक बहना के खाते में डाले थे। दर्पण कालोनी की रहने वाली रंजीता पुरी ने बताया कि मेरा खाता बैंक ऑफ इंडिया में है। 11 जून को मेरे मोबाइल में 1 हजार रूपए की राशि आने का मैसेज आया था। तो मुझे बहुत खुशी हुई थी।

लेकिन 12 जून को मेरे पास एक और मेसेज आया, जिसमें 1 हजार रूपए निकाले जाने का जिक्र था। रंजीता पुरी ने बताया कि खाते का उपयोग मेरे द्वारा नहीं किया जा रहा था और न ही यह पैसे मैंने निकाले थे। मैंनें बैंक में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन कोई मदद नहीं मिली। अब में इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराउंगी।

रंजीता पुरी ने बताया सात माह पहले फिजिकल क्षेत्र के एटीएम पर मेरा एटीएम बदलकर 57 हजार रूपए मेरे खाते से निकाल लिए थे। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!