शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के कारोठा गांव से 10 जून से लापता युवक की लाश मंगलवार को गांव के बाहर पेड़ पर लटकी हुई मिली। युवक की तलाश में परिजन सहित पुलिस जुटी हुई थी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर परिजन सुबह सात बजे पहुच गए। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों ने युवक की हत्या कर फांसी पर लटकाए जाने के आरोप लगाते हुए पेड़ से शव उतारने से पहले आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
इधर, पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देने तक सीमित रही। इसी बात के चलते मृतक का शव कई घंटों तक पेड़ पर लटका रहा। दोपहर 1 बजे तक शव पेड़ पर ही लटका रहा, पुलिस ने मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर परिजन शव को पेड़ से उतरवाने के लिए राजी हुए।
पत्नी बोली – पति के साथ की थी मारपीट
लापता हुए 40 साल के गिरवर पाल पुत्र आशाराम पाल का शव आज मछावली तिराहे के पास नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। जानकारी के अनुसार गिरवर पाल के साथ 10 जून की रात रहीश यादव, प्रह्लाद यादव, लल्ला यादव और राहुल यादव ने मारपीट कर दी थी। तभी से गिरवर पाल घर से लापता था। पुलिस में गिरवर पाल की पत्नी राजवती ने अपने पति के साथ हुई मारपीट की शिकायत की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
जब आरोपितों को शिकायत के वारे में लगा तो उनके द्वारा लापता गिरवर पाल की पत्नी राजवती को धमकाया गया। इसकी भी शिकायत राजवती ने सोमवार को थाने में पहुंचकर दर्ज कराई थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और आज लापता हुए गिरवर पाल का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने गिरवर की ह्त्या कर उसके शव को पेड़ पर लटकाने के आरोप लगाए हैं।
करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं। उनके आवेदन के आधार पर 302 या फिर 306 आपीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया जाएगा साथ ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

3 दिन से लापता युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली, हत्या का मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment