शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे से सरसों से भरकर आगरा के लिए निकला एक ट्रक लापता हो गया। व्यापारी ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है।
बुलबुल एंटरप्राइजेज के मालिक दिनेश कुमार पुत्र केदारी लाल गुप्ता (56) ने कोलारस पुलिस को बताया कि 5 जून को ट्रक क्रमांक RJ05GB0467 में 252.15 क्विंटल सरसों को भरकर आगरा के एडिबल ऑयल मिल काॅरपोरेशन के लिए रवाना किया था। सरसों की बिल्टी मैंने धौलपुर के रहने वाले ट्रक के ड्राइवर कल्लीराम पुत्र देवेंद्र गुर्जर के सुपुर्द कर दी थी। ट्रक 5 जून को रात 9:30 बजे कोलारस से आगरा के लिए रवाना कर दिया था, लेकिन 6 जून को भी ट्रक आगरा की ऑयल मिल नहीं पहुंचा।
6 जून को ही ट्रक के ड्राइवर कल्ली गुर्जर ने फोन कर बताया था कि ट्रक खराब हो गया है। वह रात तक आगरा पहुंच जाएगा, लेकिन ट्रक 7 जून को भी आगरा की ऑयल मिल नहीं पहुंचा। इसके बाद जब मैंने ड्राइवर से संपर्क करना चाहा तो उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। शक है कि ट्रक ड्राइवर कल्ली गुर्जर ने सरसों को कहीं ले जाकर खुर्द-बुर्द कर दिया है। व्यापारी की शिकायत पर कोलारस थाना पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरसों से भरा ट्रक हुआ लापता: शिवपुरी से आगरा के लिए निकला था ट्रक, ड्राइवर पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment