शिवपुरी तहसील के करई गांव में हड्डी फैक्ट्री और मुर्गी फार्म हटाने के लिए शिवपुरी एसडीएम ने आदेश जारी किया है। 15 दिन में स्वयं नहीं हटाया तो धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। दरअसल ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने यह कार्रवाई की है। करई गांव के ग्रामीणों ने 27 फरवरी 2023 को कलेक्टर को आवेदन दिया था कि करई में हड्डी फैक्ट्री एवं मुर्गी फार्म इरशाद पुत्र दिलशाद पठान संचालित करता है।
ग्रामीणें का कहना था कि फैक्ट्री व फार्म के 100 मीटर एरिया में प्राथमिक स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और हनुमानजी मंदिर और बस्ती है। फैक्ट्री एवं मुर्गी फार्म से दिन भर बहुत बदबू आती है। स्कूल पढ़ने वाले और आंगनबाड़ी आने वाले बच्चे, मंदिर आने वाले श्रद्धालु और बस्ती के परिवारों को बहुत ज्यादा परेशानी आ रही है। फैक्ट्री व फार्म की वजह से रहना दूभर हो रहा है, इसलिए दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए। सुरवाया थाना प्रभारी और पटवारी से रिपोर्ट ली गई।
ग्रामीणों ने बयान दिए कि हड्डी फैक्ट्री गांव के लिए मुसीबत बन चुकी है। पूरा गांव बीमारियों से पीड़ित है। गांव में प्रदूषण फैल रहा है। लाेग ठीक से सांस नहीं ले पा रहे हैं। इस कारण लोग गांव छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। इसलिए हड्डी फैक्ट्री को तत्काल हटाया जाए।
पटवारी ने रिपोर्ट दी कि हड्डी फैक्ट्री सर्वे नंबर 1798 रकवा 1.100 हेक्टेयर दिलशाद खान पुत्र शमशाद खान निवासी सईसपुरा के नाम दर्ज है। फैक्ट्री संचालक के भाई आजाद पठान के भी बयान लिए। हड्डी फैक्ट्री की जगह दूसरा कार्य करने का आश्वासन दिया है।

SDM का आदेश:15 दिन में हड्डी फैक्ट्री और मुर्गी फार्म हटाएं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment