शिवपुरी: जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में मायके आई एक विवाहिता और उसके तीन साल के बेटे को लेकर गांव का एक युवक 21 मई की रात भाग गया था। इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों मामले को लव जिहाद से जुड़ा हुआ बताया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और विवाहिता को ग्वालियर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है।
गोवर्धन थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि आरोपी राजे खान लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। गांव से भागने के बाद आरोपी ने अपने मोबाइल का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था। जिससे लोकेशन मिलने में परेशानी हो रही थी राजे खान लगातार गांव के अन्य लोगों से राहगीरों के फोन से बात करता है जिसे उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सके। सोमवार पुलिस ने आरोपी राजे खान को ग्वालियर के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।
बच्चे को मारने की धमकी देकर किया अपरहण
थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि विवाहिता ने अपने अपहरण होने की बात स्वीकार की है। विवाहिता ने बताया कि आरोपी राजे खान ने उसे व उसके तीन साल के बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए 21 मई की रात अपने साथ ले गया था। राजे खान उसे पहले ग्वालियर लेकर गया। जहां से वह मुझे जयपुर ले गया और एक धर्मशाला में रुका। इस दौरान राजे खान ने मेरे साथ कई बार डराधमका कर रेप किया। इसके बाद आज वापस मुझे राजे खान ग्वालियर लेकर पहुंचा, जहां से वह मुझे कहीं और ले जाने की फिराक में था इससे पहले पुलिस राजे खान को पकड़ लिया।
बता दें, परिजनों ने बेटी की बरामद करने की गुहार तीन दिन पहले एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई थी। परिजनों ने शंका जाहिर की थी कि राजे खान उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर सकता है। ऐसा नहीं हुआ तो वह उसकी बेटी को कहीं बेच सकता है या उसकी हत्या कर सकता है।
थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि आरोपी राजे खान के विरुद्ध अपरहण सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला कर न्यायालय में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विवाहिता को भगाने बाला राजे खान ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment