शिवपुरी: शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी में रहने वाले सीआरपीएफ में पदस्थ हवलदार घनश्याम रजक की बेटी रवीना (22) का शव घर में फांसी पर लटका मिला। जिस समय यह घटना हुई उस समय वह घर में अकेली थी, और परिवार के लोग कांकर गांव में आयोजित एक कथा में शामिल होने के लिए गए थे।
बताया जाता है कि युवती की 12 जून को सगाई होनी थी। उससे पहले ही रवीना ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। लेकिन अभी तक उसकी आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मृतिका के शव का पीएम करा लिया है।
परिजनों के अनुसार रवीना के विवाह के लिए हम काफी चिंतित थे। कुछ दिन पहले ही एक लड़के को उसके लिए पसंद किया था। दोनों परिवारों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद 12 जून को सगाई का कार्यक्रम तय हुआ था। इसके बाद से ही वह सभी लोग सगाई कार्यक्रम की व्यवस्था में जुट गए। रविवार को परिजन रवीना को घर की देखभाल के लिए अकेला छोड़ गए, और सतनवाड़ा के पास स्थित कांकर गांव में आयोजित कथा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। शाम को जब 6 बजे सभी लोग घर आए तो उन्हें कमरे में फांसी के फंदे पर रवीना की लाश लटकी हुई मिली। जिसे देखकर वह दंग रह गए और तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई और रवीना के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पीएम हाऊस भेज दिया। वहीं परिवारजनों से जानकारी एकत्रित की और सोमवार सुबह रवीना का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

CRPF में पदस्थ हवलदार घनश्याम रजक की बेटी रवीना ने लगाई फांसी, 12 जून को होनी थी सगाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment