शिवपुरी: सद्गुरु संत कबीर दास जयंती के अवसर पर मानस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम, अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी, पार्षद, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष वीर सिंह सागर, महेश आदिवासी, जनजाति मोर्चा, आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रभारी संयोजक आर.के.सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम में भजन मंडली कबीर मंडल घोसीपुरा शिवपुरी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजन मंडल के सभी संतो को अध्यक्ष राजू बाथम द्वारा शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी ने कहा कि कबीर दास का पाठ बच्चों को स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है, उनकी वाणी और दोहे के माध्यम से हम जब महापुरुषों को याद करते हैं। जैसे “पोथी पढ़-पढ़ जग मुआ, पंडित भया न कोय, ढाई आखर प्रेम के, पढ़े सो पंडित होय”। “बड़ा हुआ तो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर, पंछी को छाया नहीं, फल लागे अति दूर” कबीर दास जी ने जात पात और भेदभाव नहीं किया। आज के समय में भी हमें उनकी मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।
जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत इस माह की 10 तारीख को सभी पात्र बहनों के बैंक खाते में ₹1000 सिंगल क्लिक के माध्यम से भेजे जाएंगे, जिन बहनों के नाम छूट गए हैं, उनकी पूर्ति कर सभी के खाते में ₹1000 भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि कबीर दास जी के दोहे के माध्यम से और चरित्र और निर्माण भक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को सक्षम बनाने के लिए आगे आए और बच्चों को पढ़ाए और ऐसे महान पुरुषों को याद करते रहे।

सद्गुरु संत कबीर दास जयंती पर मानस भवन में कार्यक्रम आयोजित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment