शिवपुरी प्रशासन ने रविवार सुबह शहर के ईदगाह परिसर के बाहर फ्रंट रोड पर अवैध रूप से बनाई गई 15 दुकानों को जमींदोज कर दिया। इस निर्माण की कई शिकायतें पूर्व में भी दर्ज कराई गई थी। इसके साथ ही प्रशासन के द्वारा कई नोटिस जारी किए गए लेकिन अमल ना होने के बाद आज प्रशासन ने अवैध रूप से बनाई गई 15 दुकानों को जमींदोज कर दिया।
कार्रवाई से पहले प्रशासन ने लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति न बिगड़े इसके लिए ईदगाह के आसपास की सभी छोटी गलियों एवं मुख्य सड़क पर आवागमन को बंद कर दिया था। इलाके में पैदल घूमने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। हर छोटी गलियों के सामने भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया था। इस मौके पर शिवपुरी एसडीएम अंकुर गुप्ता, तहसीलदार, एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया, एसडीओपी अजय भार्गव, नगर पालिका सीएमओ केशव सगर सहित तीनों थानों की पुलिस बल को तैनात किया गया था।
सरकारी जमीन पर हो गया था कब्जा
बता दें कि शासन द्वारा वक्फ बोर्ड को भूमि सर्वे नं. 730 आबंटित की गई थी, परंतु सर्वे नं 730 से जुड़े अन्य शासकीय भूमि के सर्वे नंबर 727, 726, 761 पर अवैधानिक रूप से कब्जा कर कमेटी द्वारा बाउंड्री का निर्माण कर लिया गया था। इसके बाद वर्ष 2017-18 में सर्वे नंबर 726 में अवैध रूप से 15 दुकानों का निर्माण सरकारी भूमि पर कर लिया गया था।
उक्त अवैध निर्माण को हटाए जाने के लिए प्रशासन ने पहले भी नोटिस जारी किए थे लेकिन कब्जा करने वाले लोगों ने जमीन को खाली नहीं किया। लिहाजा रविवार को प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की।

ईदगाह परिसर में अवैध रूप से बनी 15 दुकानें जमींदोज: SDM और तहसीलदार की मौजूदगी में कार्रवाई हुई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment