शिवपुरी: नगर पालिका दफ्तर का एसडीएम ने शुक्रवार के बाद शनिवार को फिर से औचक निरीक्षण किया। दो दिनों में 98 कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। नगर पालिका सीएमओ ने शनिवार को संबंधित नपाकर्मियों का वेतन काटने की कार्रवाई कर दी है। अचानक निरीक्षण से नपा के लापरवाह कर्मचारी भी बेनकाब हो गए हैं। ऐसे कर्मचारियों की वजह से नगर पालिका में कामकाज का ढर्रा बिगड़ा हुआ है।
एसडीएम अंकुर रवि गुप्ता ने शनिवार नपा दफ्तर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 34 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। शुक्रवार भी काफी कर्मचारी नहीं थे। ऐसे कुल 98 कर्मचारियों पर वेतन काटने की कार्रवाई की जा रही है। इनमें से पिछले 3 दिनों से 56 कर्मचारी आए ही नहीं। जबकि 8 कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने 2 दिन से हाजिरी नहीं लगाई। कुल 98 कर्मचारियों के अब क्रम से 1, 2 और 3 दिन के वेतन काटने की कार्रवाई नपा सीएमओ केशव सिंह सगर ने की हैl
जोन-1 में 31 कर्मचारी नहीं मिले
नपा के जोन 1 में 31 कर्मचारी, जोन 2 में 23 कर्मचारी, जोन 3 में 24 कर्मचारी और जोन 4 में 20 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए हैं। इन कर्मचारियों की लापरवाही इस कदर रही की, इन्होंने ना तो अपने रजिस्टर मेंटेन करके रखे हैं और ना ही व्यवस्थित ढंग से जानकारी एकत्रित की है। जनता से संबंधित समस्याओं की जानकारी के अभाव में नपा कई बार हंसी का पात्र बनती है। बैठकों में वरिष्ठ अधिकारियों और कभी मंत्रियों की फटकार भी नपा अफसरों को सुननी पड़ती हैl
लापरवाहों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे
निरीक्षण में कुल 98 कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। रजिस्टर पर हस्ताक्षर के अनुसार एक, दो व तीन दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लापरवाह कर्मचारियों को चिन्हित कर रहे हैं काम जिम्मेदारी से नहीं करते। आ से कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
केशव सिंह सगर, सीएमओ, नपा

एसडीएम का निरीक्षण: नपा के 98 कर्मचारी गैरहाजिर, इनमें 56 तो 3 दिनों से गायब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment