शिवपुरी: करैरा थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग को गिरफ्तार किया है। 13 लाख की ठगी करके गिरोह के जिन सदस्यों के खाते में राशि भेजी थी, उन खातों पर साइबर पुलिस ने होल्ड लगवा दिया है। गिरोह के दूसरे सदस्यों को भी पुलिस गिरफ्तार करेगी। फरियादी उदयनारायण शर्मा (48) पुत्र कालीचरण शर्मा निवासी महुअर कॉलोनी करैरा के खाते से 17 अप्रैल 2023 को अज्ञात बदमाश ने 13 लाख रुपए निकाल लिए थे।
पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद फिरदोश रहमान पुत्र हमीदुरहमान निवासी मालदा पश्चिम बंगाल को 2 जून 2023 को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी की थी, वह अलग अलग खातों में ट्रांसफर करा दिए हैं।
जिन खातों में पैसे गए उन खातों को होल्ड करवा दिया है। आरोपी के अन्य साथी झारखण्ड, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया है। झारखंड व पश्चिम बंगाल के शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment