शिवपुरी: जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव मायके आई एक विवाहिता और उसके तीन साल के बेटे को लेकर गांव का एक युवक 21 मई की रात भाग गया। शिकायत के बाद भी गोपालपुर थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं, जबकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्हें बेटी की लोकेशन मिली थी इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। इसकी शिकायत आज पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से दर्ज कराई है। लापता बेटी के पिता ने इस मामले को लव जिहाद से जुड़ा बताया है।
पिता ने बताया कि मेरी बेटी अपने तीन साल के बेटे के साथ ससुराल से मई माह में अपने मायके आई हुई थी। 21-22 मई की दरमियानी रात मेरी बेटी और उसके तीन साल के बेटे को गांव का रहने वाला राजे खान अपने साथ भगाकर ले गया। इसकी शिकायत 22 मई को गोपालपुर थाने में दर्ज कराई थी लेकिन अब तक मेरी बेटी का कोई भी सुराग नहीं ला सका है।
गुजरात की मिल रही है लोकेशन
पिता ने बताया कि मेरी बेटी की लोकेशन गुजरात के सूरत में मिली थी। राजे खान सूरत में गांव के रहने वाले नीरज जाटव के घर दो से तीन दिन रक रुका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की। इसके बाद भी राजे खान लगातार गांव के अन्य लोगों से फोन पर बात करता है इसके बावजूद पुलिस राजे की लोकेशन पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने में नाकामयाब हो रही है।
लव जिहाद का है डर
पीड़ित पिता ने बताया कि मेरी बेटी को लव जिहाद के तहत राजे खान भगाकर ले गया है। इस बीच मुझे शक है कि राजे खान मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करेगा और मुझे मेरी बेटी पर पूरा भरोसा है कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगी ऐसे में मुझे डर है कि राजे खान मेरी बेटी को कहीं बेच सकता है या उसकी हत्या कर सकता है।
इनका है कहना
इधर गोपालपुर थाना प्रभारी कुसुम गोयल का कहना है कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी लगातार पुलिस द्वारा की जा रही है। भगाकर ले जाने वाला ऐसे मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करता है जो उसके परिचित के नहीं होते हैं। गुमशुदा महिला की लोकेशन बीच में उसके रिश्तेदार के घर पर ही मिली थी जहां उसने वापस गांव आने की बात कही थी लेकिन इसके बाद दोनों की अब तक कोई भी लोकेशन पुलिस को नहीं मिल सकी पुलिस लगातार लापता महिला और भगाकर ले जाने वाले युवक की तलाश में जुटी हुई है।

LOVE जिहाद: 12 दिन से विवाहिता और 3 साल का बेटा को भगा ले गया राजे खान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment