शिवुपरी। बीते रोज भाजपा के जितेंद्र जैन गोटू ट्रांसपोर्ट आपरेटर व कांग्रेसी कार्यकर्ता अप्पल खान के यहां मुलाकात करने पहुंचे। इसी दौरान वहां पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजयसिंह चौहान, सफदर बेग मिजा, इकबाज, अतीक अहमद आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। यहां जितेंद्र जैन गोटू कांग्रेसी जिलाध्यक्ष को लड्डू खिलाते व खुद माला पहने हुए दिख रहे हैं। जितेंद्र जैन के यह फोटो सोशल साइड पर वायरल भी हुए थे।
इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष राजू बाथम से जब पत्रकारों ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि यह कहना ठीक नहीं है कि जितेंद्र जैन कांग्रेस अध्यक्ष के यहां गए थे वह उनके मित्र अप्पल के यहां गए थे। यह सही है कि जितेंद्र जैन माला पहन हैं व मिठाई खिला रहे हैं तो इस संबंध में पार्टी ने उनसे जबाव तलब किया है और हमारी चर्चा भी हुई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिवपुरी छोटा शहर है लोगों का एक—दूसरे से मिलना—जुलना होता है इसलिए जितेंद्र जैन वहां गए थे लेकिन हमने इस मामले में उनसे जबाव—तलब किया है।

कांग्रेसियों से मिलने पहुंचे जितेंद्र जैन, अध्यक्ष ने किया जबाब-तलब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment