शिवपुरी: जिले के सतनबाड़ा थाना में एक 20 साल की विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उसने पुलिस से भी की है। पुलिस ने पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के मुताबिक सेमरी ग्राम की रहने वाली 20 वर्षीय रूबी कुशवाह ने बताया कि 19 अप्रैल को मेरी शादी गिर्राज कुशवाह से हुई थी। पिछले माह ही मेरी शादी को एक साल हुआ है। शादी के कुछ माह बाद से ही मेरा पति गिर्राज कुशवाह शराब के नशे में मारपीट करने लगा था। इस बीच मुझे एक बेटी भी पैदा हुई इसके बाद भी मेरे पति के व्यवहार में बदलाव नहीं आया।
मोबाइल की डाटा केबल और लात-घूंसों से मारपीट
पीड़िता ने बताया कि 29 मई की रात 10 बजे मेरा पति गिर्राज शराब के नशे में घर आया और मुझसे पैसों की मांग करने लगा। जब मैंने पैसे नहीं होने की बात कही तो मेरे पति ने मोबाइल की डाटा केबल और लात घूंसो से मारपीट कर दी। अपने साथ हुई बेवजह मारपीट की बात मैने अपने भाई संजय कुशवाह को बताई।
इसके बाद मैनें सतनबाड़ा थाने में पहुंचकर अपने पति की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति कभी भी शराब के नशे में पैसों की मांग करने लगता है। पैसा देने से मना करने पर मेरा पति मेरे साथ मारपीट कर देता है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए विवेचना में लिया है।

20 साल की रूबी कुशवाह को पति ने शराब के नशे में मोबाइल की डाटा केबल से पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment