शिवपुरी में नौतपा बेअसर साबित हो रहा है। आज नौतपा का सातवां दिन है शुरुआती दो दिनों तक ही नौतपा अपनी गर्मी दिखा सका था इसके बाद हर दिन मौसम बिगड़ता ही चला गया। आज बुधवार को मौसम साफ़ रहने की संभावना जताई गई है लेकिन मंगलवार को जिले में आंधी और बारिश से जिले में कई जगह नुकसान की तस्वीरें सामने आईं है।
नरवर तहसील के ग्राम देवरी खुर्द में मंगलवार की शाम तेज आंधी पानी ने कहर बरपा दिया। करीब एक घंटे चली तेज हवाओं ने घरों की छत तक उड़ा दी, इसके अलावा कई पेड़ और बिजली के खंबे धरासाई हो गए। देवरी खुर्द के रहने वाले कल्लू कुशवाह ने बताया कि एकाएक आए आंधी पानी से उन्हें करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। उनके घर की छत पर डली टीन सेड तेज हवा में उड़ गई, जिससे उनके घर में रखे कप्यूटर सहित अन्य सामान भीग गए।
इधर, आंधी-पानी से कोलारस जनपद के खरई गांव में बिजली के खंबे टूट गए गांव के रहने वाले अरविंद धाकड़ का कहना है कि 28 मई को आई तेज आंधी से आबादी और पंप लाइन के बिजली के खंबे टूट गए थे इसकी कई शिकायतें ग्रामीणों द्वारा की गई लेकिन आज दिनांक तक बिजली की लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया है। मंगलवार को मंडी प्रांगण में एक शादी समारोह होना था लेकिन बिजली के टूटे खंबे होने के कारण कोई अनहोनी न हो जाए, इसलिए शादी समारोह के कार्यक्रम के स्थल को बदलना पड़ा था।
इधर कोलारस जनपद के ग्राम इमलाउदी में मंगलवार की देर शाम तेज आंधी से बंद पड़ा बीएसएनएल कम्पनी का मोबाईल टावर जमींदोज हो गया। बताया गया है कि उक्त टावर कई वर्षों से बंद पड़ा था। बंद होने के बाद से बीएसएनएल ने इस टावर की तरफ ध्यान नहीं दिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है हालांकि टावर गिर जाने से कई बिजली के खंभे टूट गए, साथ ही कई गांवों का रास्ता बाधित हो गया।

नौतपा बेअसर, आंधी-पानी का कहर: घरों की उड़ी छत, टूटे बिजली के खंभे, मोबाइल टावर भी गिरा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment