शिवपुरी में 15 साल की लड़की से उसी के मौसी के लड़के ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग के मन में ऐसा डर बिठाया कि उसने किसी से इस घटना का जिक्र नहीं किया। जब वह 7 माह की गर्भवती हो गई तब जाकर घर वालों को पता लगा और पूरे मामले का खुलासा हो गया। मामला जिले के सुनारी पुलिस चौकी का है। रविवार को पीड़िता ने करैरा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सुनारी चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की नाबालिग बालिका की मां को कुछ माह से बेटी के बढ़ते पेट को देख चिंता हो रही थी। इस दौरान मां ने अपनी बेटी से इस बारे में बात भी की थी लेकिन बेटी ने कुछ नहीं बताया था लेकिन बीते दो रोज पूर्व मां ने अपनी बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो बेटी ने सारा घटनाक्रम अपनी मां को बता दिया। इसके बाद आज नाबालिग बालिका ने अपने माता-पिता के साथ करैरा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
दिवाली से 5 दिन पहले किया दुष्कर्म, बच्ची के मन में डर बैठाया
15 साल की बच्ची ने पुलिस को बताया कि दीपावली के 5 दिन पहले दिन के करीब 1:00 बजे मैं घर पर अकेली थी। मेरे माता पिता मजदूरी करने गए हुए थे, इसी दौरान मेरे घर पर मेरी मौसी का लड़का मनीष आया और उसने दरवाजे को बंद कर दिया, उसके बाद मनीष ने मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। मनीष ने कहा था कि अगर यह बात किसी को बताई तो तेरे ही घर वाले तुझे बहुत मारेंगे। इसी के डर से मैंने किसी को कोई भी बात नहीं बताई। इसके बाद मेरा मौसी का लड़का मनीष मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिसमें 7 महीने की गर्भवती हो गई। मेरी मां के पूछे जाने पर मैंने सारी बात अपनी मां को बता दी।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो सहित 376 (2) (N), 450, 342, 506 आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

मौसी के लड़के ने रेप किया:डर के मारे किसी को नहीं बताया, 7 माह बाद पेट बढ़ा तो पता चला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment