शिवपुरी: जिले के सीहोर थाना क्षेत्र में छितरी गांव में एक ससुर ने अपनी 21 साल की बहू के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस मामले को दबाने का प्रयास पति द्वारा किया गया। लेकिन विवाहिता ने अपने मायके वालों की मदद से ससुर और उसके पति पर मामला दर्ज करवा दिया।
छितरी गांव की रहने वाली 21 साल की विवाहिता ने बताया कि 22 मई की रात 9 बजे मैं अपने घर पर सोई हुई थी। मेरे पति घर पर नहीं थे। इसी दौरान मेरा ससुर मेरे कमरे में आ गया और गंदी नीयत से मुझे पकड़ लिया। जब मैं चीखी चिल्लाई तो वह भाग गया। कुछ देर बाद मेरे पति घर आए जिन्हें मैनें सारी बात बताई। लेकिन मेरा पति बोला कि तुझे ऐसे ही रहना पड़ेगा। जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे पति मुझे थप्पड मारने लगे।
विवाहिता ने बताया कि 25 मई को मेरे पिता और मेरा भाई मुझसे मिलने मेरी ससुराल छितरी आए थे तब मैंने उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद मेरे पिता मुझे छितरी गांव में ही रहने वाले मेरे मामा के घर ले गए। एक दिन हमने मेरे ससुर और पति का इन्तजार किया लेकिन मेरे ससुर और मेरे पति को उनकी गलती का एहसास नहीं हुआ। इसी के चलते मैंने 26 मई को अपने ससुर और पति की शिकायत सीहोर थाने में दर्ज कराई। सीहोर थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर ससुर सहित पति पर छेड़छाड़ की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया है।

ससुर ने गंदी नियत से 21 साल की बहू को छुआ, पति ने कहा ऐसे ही रहना पड़ेगा, केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment