शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक 28 साल की महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला को जहर खाने के बाद पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल चौकी पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बदरवास कस्बे के वार्ड क्रमांक 12 रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले मृतिका के पति लखन केवट ने बताया कि बुधवार सुबह बिजली के मीटर को लगवाने के लिए बिजली के ऑफिस गया हुआ था। मुझे सामान की खरीदी करने गुना जाना था। इसी दौरान मेरी पत्नी वर्षा केवट (28) बाथरूम में नहाने के लिए गई हुई थी। कुछ देर बाद मेरे बेटे ने बताया कि उसकी मां बाथरूम में बेहोशी की हाल में पड़ी हुई है। मैंने तत्काल अपनी पत्नी को बदरवास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जहां से उसे शिवपुरी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था और दोपहर मेरी पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
वर्षा के पति लखन केवट ने बताया कि में और मेरी पत्नी बदरवास में रहकर मनिहारी का काम करते हैं। घर मे किसी प्रकार की कोई समस्या भी नहीं थी। मैं और मेरी पत्नी और बच्चा अकेले ही रहते थे। जिसके चलते पारिवारिक विवाद की भी संभावना नहीं रहती थी। मेरी पत्नी पिछले तीन दिनों से किसी अज्ञात टेंशन का शिकार थी। पूछने पर भी उसने नहीं बताया था और सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टर ने बताया था कि उसने कुछ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। वर्षा ने किन कारणों से ऐसा किया यह उसे भी पता नहीं हैं। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने जहर खाकर किया सुसाइड: तीन दिनों से किसी अज्ञात टेंशन से थी पत्नी परेशान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment