शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के करौंदी-अकाझिरी मार्ग पर मंगलवार की रात करीब साढ़े 8 बजे दो बाइक की आमने-सामने से भिंडत हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रन्नौद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार करौंदी-अकाझिरी मार्ग पर मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई थी। इस घटना में दिनेश आदिवासी (27) पुत्र हजरत आदिवासी निवासी करौंदी की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार इरशद पुत्र अलाउद्दीन खान निवासी मोहम्मदपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया है कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दोनों के परिजनों के बीच आपस में विवाद की स्थिति बन गई थी। इधर, पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया। रन्नौद थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज हादसे की जांच शुरू कर दी है।

दो बाइक आमने-सामने से टकराईं: एक की मौत, एक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती कराया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment