शिवपुरी: यूपीएससी के परिणाम घोषित हो चुके हैं जारी परिणामों में शिवपुरी के शिवम यादव ने सफलता हासिल करते हुए 263वीं रैंक हासिल की है। शिवपुरी के शिवम अब बहुत जल्द ही कलेक्टर के पद पर आसीन होंगे। यूपीएससी में शिवम यादव की सफलता के बाद शिवम के परिजनों में सफलता की खुशी देखी जा रही है। शिवम की सफलता के बाद शिवम के परिवार को लोग मिलकर और फोन पर बधाई दे रहे हैं।
बाबू का बेटा बनेगा अफसर
शिवम के पिता सुरेंद्र यादव 25 सालों से शिवपुरी कलेक्ट्रेट में बाबू के पद पर पदस्थ हैं। अब बाबू का बेटा आईएएस अफसर बनेगाI इससे सुरेंद्र यादव के स्टाफ के लोग भी बहुत खुश हैं। सुरेंद्र यादव ने बताया कि उसका बेटा पढ़ने में शुरू से ही अव्वल रहा है। शिवम 10वीं और 12वीं के एग्जाम में शिवपुरी की टॉपर सूची में रहा था। अब उसने यूपीएससी के सेकंड चांस में 263वीं रैंक हासिल कर हमारे परिवार सहित जिले का मान बढ़ाया है। शिवम मेरा इकलौता बेटा है। मेरी छोटी बेटी आकांक्षा यादव अभी अहमदाबाद में क्लेट की तैयारी कर रही है वह भी अपने शहर की टॉपर छात्रा रही है।

बाबू का बेटा शिवम ने हासिल की 263वीं UPSC रैंक: दूसरे प्रयास में मिली सफलता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment