शिवपुरी में भुसे के गट्टे बनाने वाली फैक्ट्री में एक 17 साल के नाबालिग मजदूर की मौत करंट लगने से हो गई। नाबालिग की मौत के बाद परिजनों ने फैक्ट्री के संचालक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के राजपुरा रोड़ का रहने वाला 17 वर्षीय अमन जैन पुत्र मनोज जैन बड़ोदी क्षेत्र के सीआरपीएफ कैंप के सामने जीपीएस नाम भूसे के गट्टा बनाने की फैक्ट्री पर हेल्परी का काम करता है। यह फेक्ट्री होटल राज पैलेस के मालिक राजमल गुप्ता की बताई गई है।
मृतक के चाचा रवि जैन ने बताया आज सुबह 6 बजे अमन फेक्ट्री में काम कर रहा था इसी दौरान उसे किसी ने बिजली के स्विच दवाने की बात कही थी जब अमन ने बिजली क्व स्विच को दबाया तो उसे तेज बिजली का झटका लगा जिससे वह जमीन पर गिर गया। करंट लगने ने अमन की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अमन को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया था लेकिन डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया।
बरती गई लापरवाही
मृतक अमन के चाचा रवि जैन ने बताया कि जिस बिजली के स्विच से करंट लगने से भतीजे की मौत हुई है वह स्विच दो माह से खराब पड़ा हुआ था काम करने वाले मजदूरों ने इसकी शिकायत भी मालिक से दर्ज कराई थी लेकिन सुनवाई नहीं है। इसी लापरवाही के चलते आज भतीजे अमन की मौत हो गई। दूसरी लापरवाही भी फैक्ट्री मालिक द्वारा बरती गई। जहां नाबालिग को रोजगार दिया। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

भूसे के गट्टे बनाने वाली फैक्ट्री में करता था मजदूरी, परिजनों ने लगाए मालिक पर लापरवाही के आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment