शिवपुरी: पिछोर अनुविभागीय दंडाधिकारी अरविंद शाह द्वारा गत दिवस पिछोर नगर के कई वार्डो का मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं आम जनता तक सुविधाएं देने हेतु औचक निरीक्षण किया गया। जहां मकानों के आगे रोड पर महीनों से पानी भरा होने के कारण अवरुद्ध हुए रोड को राजस्व एवं नगरीय प्रशासनिक अमले द्वारा पानी की निकासी कराई गई।
एसडीएम शाह द्वारा अपने औचक निरीक्षण में वार्ड क्रमांक 13 राजा महादेव पर महीनों से रोड एवं मकानों के पास गंदा पानी भरा होने के कारण रोड जाम था एवं लोगों को गंभीर समस्या हो रही थी जिसकी वार्डवासियों द्वारा पूर्व में शिकायत भी की गई थी। इस समस्या को देखते हुए एसडीएम सहित नगर परिषद सीएमओ राघवेंद्र पालिया की टीम द्वारा मौके पर अवरुद्ध पानी की निकासी के लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली गई एवं मोहल्ले की गंभीर समस्या को निजात दिलाने के लिए मौके पर ही इस समस्या का निराकरण किया गया।
इसके साथ ही एसडीएम द्वारा वार्ड क्रमांक 15 फुटेरा में नगर का कचरा प्रबंधन यूनिट का भी निरीक्षण किया गया। जिस पर सीएमओ पालिया द्वारा इस कचरा प्रबंधन यूनिट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं इससे मिलने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया। इसके साथ-साथ पिछोर नगर की धरोहर स्थित किला एवं तलहटी का भी निरीक्षण किया गया जहां पर वनसंरक्षण संबंधी पेड़ पौधों को जीवित रखने हेतु निगरानी करने को कहा गया।

वार्डवासियों की शिकायत पर पानी निकासी हेतु डाली गई पाइप लाइन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment