शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर स्टेयरिंग फेल होने की वजह से प्याज से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन नहीं आया, नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी। इस हादसे में ड्राइवर सहित तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रक के ड्राइवर श्रीनिवास ने बताया कि वह पुणे से गोरखपुर के लिए ट्रक में प्याज भरकर निकला था। ट्रक शनिवार सुबह बदरवास थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ी और लुकवासा के बीच फोरलेन हाईवे से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक की स्टेयरिंग अचानक से फेल हो गई। स्टेयरिंग फेल होने के बाद ट्रक सीधा रोड़ होने की वजह से काफी दूर तक दौड़ता रहा। इस बीच ट्रक को नियंत्रित करने का प्रयास भी किया था। लेकिन कुछ दूर चलने के बाद ट्रक हाईवे से उतर कर पलट गया। इस हादसे में मेरे साथ ट्रक के क्लीनर और एक अन्य को भी चोट आई है।
गनीमत रही स्टेयरिंग फेल होने के बाद सड़क पर दौड़ते ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन नहीं आया नहीं बड़ा हादसा भी घठित हो सकता था। इधर एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदरवास थाना पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

स्टेयरिंग फैल होने से प्याज़ से भरा ट्रक पलटा, तीन गंभीर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment