शिवपुरी: जिले दिनारा थाना क्षेत्र बम्हारी गांव में भोजन का निमंत्रण न देने से नाराज दो सगे भाइयों ने पड़ोसियों की जमकर मारपीट कर दी। शिकायत के बाद दिनारा थाना पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मारपीट के धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर लिया है।
बम्हारी गांव की रहने वाली 22 साल की रेखा पत्नी कोशल अहिरवार ने पुलिस को बताया कि 17 मई को में अपने पति सहित अपने परिवार के साथ दिनारा के फूला माता मंदिर पर बकरा का पुजापा देने ट्रैक्टर से गए हुए थे। बकरा का पुजापा देने के बाद हम मंदिर से वापस अपने गांव बम्हारी लौट रहे थे। हमारा ट्रैक्टर गांव के रहने वाले कालू जाटव के घर के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान कालू जाटव , गुल्लो जाटव ने हमारे ट्रैक्टर को रोक लिया और ड्राइवर कौशल से ट्रैक्टर की चाबी छीन ली।
कालू जाटव , गुल्लो जाटव दोनों भाइयों का कहना था कि तुमने हमें मंदिर पर बने बकरे को खाने का निमंत्रण नहीं दिया इससे हमारी गांव में बदनामी हुई है। निमंत्रण न देने से खफा दोनों भाई गालियां देने लगे जब मैंने और मेरे पति ने गालियां देने से मना किया तो दोनों भाई आगबबूला हो गए और उन्होंने मेरी व मेरे पति कौशल अहिरवार, मेरी बेटी जानवी अहिरवार की लाठियों से जमकर मारपीट कर दी।
हमें बचाने आए कौशल लोधी और ट्रैक्टर के ड्राइवर कौशल के साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों भाई यह कहते हुए चले गए कि आज के वाद अगर हम लोगो को बकरा खाने का न्योता नहीं दिया तो तुम लोगों को जान से खत्म कर देगें।

मटन पार्टी में नहीं बुलाया तो बेज्जती समझकर दो सगे भाइयों ने कर दी मारपीट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment