शिवपुरी: मेडिकल कॉलेज के टॉयलेट की सीट में नवजात के शव का मिलने का मामला सामने आया है। नवजात को अमानवीय तरीके से शौचालय के भीतर पॉट सीट के अंदर फंसाया गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना सोमवार की बताई गई है, जहां मेडिकल कॉलेज के पहले माले पर बने शौचालय की पॉट सीट की सफाई करने सफ़ाईकर्मी पहुंचा था, उसे पॉट सीट के भीतर सफाई के दौरान एक नवजात दिखाई दिया। इसकी सूचना तत्काल मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को दी गई थी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नवजात के शव को अपने कब्जे में ले लिया।
टुकड़ों में मिला शव
बताया गया है कि जब शौचालय के पॉट सीट से नवजात के शव को बाहर निकाला गया तो उसका सिर्फ एक हाथ, एक पैर, कुछ आंते सहित सिर का पिछला हिस्सा ही बरामद हो सका।
सिटी कोतवाली प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दफना दिया गया है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
मेडिकल कॉलेज की लापरवाही उजागर
बताया गया है कि नवजात का शव कुछ दिनों पुराना है, जिसे पॉट सीट में अमानवीय तरीके से फेंक दिया गया। इसके बावजूद इसकी भनक मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को नहीं लग सकी। शौचालय की पॉट सीट से नवजात का शव पूरी तरीके से क्षत विक्षिप्त अवस्था निकाला गया था। इसके चलते फिलहाल नवजात के लिंग की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अब बीते कुछ दिनों के भीतर मेडिकल कॉलेज में जन्मे नवजात बच्चों की सूची निकलवा कर नवजात के असल मां-बाप का डीएनए टेस्ट कराकर पहचान करने की तैयारी में जुट गई है।

मेडिकल कॉलेज में पॉट शीट के अंदर फंसा हुआ था, सफाईकर्मी ने देखा, DNA टेस्ट कराएगी पुलिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment