शिवपुरी: शिवराज सरकार की ब्याजमाफी योजना लागू होते ही फर्जीवाड़े फिर से सामने आने लगे हैं. कोऑपरेटिव सोसायटी (प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति) लुकवासा में ऐसे किसान जो अपना सारा कर्ज जमा कराकर नो-ड्यूज भी ले चुके हैं, उनका नाम भी कर्जदारों की सूची में सामने आया है। किसानों ने सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई में लिखित शिकायत की है। किसानों का कहना है कि हम पर कोई कर्ज नहीं तो ब्याज किस बात का माफ कराएं।
जानकारी के मुताबिक कोऑपरेटिव सोसायटी लुकवासा में डिफाल्टर सूची में 652 किसानों के नाम शामिल किए हैं जिनका 2.92 करोड़ रुपए का ब्याज माफ करना है। चौंकाने वाली बात यह है कि ऐसे किसान जिन्होंने अपना पूरा कर्ज पहले ही जमा कर दिया है, वह भी डिफाल्टर सूची में दर्ज हैं।
ब्याज माफ करने के लिए आवेदन करने की बात सामने आने पर किसान नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। किसानों ने सीएम हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज करा दी हैं बल्कि जनसुनवाई में भी लिखित शिकायत दर्ज कर दी है।
दरअसल किसानों के संग यह फर्जीवाड़ा निलंबित समिति प्रबंधक के कार्यकाल हुआ है। सहकारिता विभाग और केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा ध्यान नहीं देने की वजह से किसानों के नाम पर सोसायटी में फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं। लुकवासा के अलावा अन्य कोऑपरेटिव सोसायटियों में भी ऐसे मामले सामने आ सकते हैं।

सोसायटी से नो-ड्यूज ले चुके किसान फिर भी कर्जदार, कहा कर्ज नहीं तो ब्याज माफी कैसी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment