शिवपुरी: जिले के कोलारस जनपद के ग्राम पंचायत गोराटीला के सरपंच और उसके भाई के घर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार चोर लाखों रुपए का सामान समेट कर अपने साथ ले गए। कोलारस थाना पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजी बद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम पंचायत गोराटीला के सरपंच रामेश्वर गुर्जर ने बताया कि उनके गांव बोलाज में सोमवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। रात में परिवार के सभी सदस्य गर्मी होने के चलते घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे एक कमरे की दीवार को तोड़कर घर के कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने घर में रखे बड़े बक्से सहित अलमारी का ताला तोड़कर बक्से और अलमारी में रखे लगभग 5 तोला सोना डेढ़ किलो चांदी 25 हजार रुपए नगदी अपने साथ चोरी कर ले गए।
सरपंच के भाई के घर भी चोरी
सरपंच रामेश्वर गुर्जर ने बताया कि मेरे घर में चोरी करने के बाद चोर मेरे भाई माधो सिंह गुर्जर के भी घर में घुसे। जहां से वे घर में रखे बीस हजार नकदी, एक मंगलसूत्र सहित चांदी की पायलें चुरा कर अपने साथ ले गए। सरपंच ने बताया कि रात 1:00 बजे के लगभग वह सो गए थे। चोरी की वारदात को अंजाम रात 1:00 बजे के बाद दिया गया है। इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई गई है।

सरपंच सहित भाई के घर में चोरी: 5 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी, 25 हजार नगदी ले उड़े / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment