शिवपुरी में मदर्स डे पर 55 साल से पीड़ा झेल रही एक मां को उसकी पीड़ा से निजात दिलाने का काम एक बेटे ने शनिवार को डॉक्टर की मदद से किया है। दरसअल, 60 साल की बुजुर्ग महिला 5 साल की उम्र में एक हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में उसका एक हाथ छाती से चिपक गया था। बेटे ने लंबी तलाश के बाद जिला अस्पताल में एक सरकारी डॉक्टर की मदद से वर्षों से पीड़ा सहन कर रही अपनी बुजुर्ग मां को उसकी पीड़ा से निजात दिलाया।
जिला अस्पताल के डॉक्टर द्वारा एक बुजुर्ग महिला की कांटेक्ट रिलीज सर्जरी कर छाती से चिपका हाथ अलग कर दिया है। अब बुजुर्ग महिला अपने हाथ से वह काम कर सकेगी जो बचपन से नहीं कर पा रही थी। डॉक्टर का यह भी दावा है कि जिला अस्पताल में यह सर्जरी पहली बार की गई है।
बता दें कि लुकवासा कस्बे की रहने वाली नफीसा बानो का 5 साल की उम्र में एक हादसा हो गया था। इस हादसे में वह बुरी तरीके जल गई थी, जिससे उसका दाहिना हाथ छाती से चिपक गया था, उस समय सरकारी उपचार की इतनी वेहतर व्यवस्था नहीं थी और परिवार के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह महानगरों के प्राइवेट अस्पतालों में जाकर ऑपरेशन करा पाते, तंगी के चलते बुजुर्ग महिला ने अपने इस पीढ़ा के साथ 55 साल गुजार दिए। बुजुर्ग महिला इन 55 सालों में हाथ छाती से चिपक जाने के कारण अपने दैनिक दिनचर्या के काम तक नहीं कर पाई थी।
नफीसा बानो के बेटे अली हसन ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते में अपनी मां का ऑपरेशन नहीं करा पा रहा था। लेकिन मैंने हार नहीं मानी थी। मैं ऐसे सरकारी डॉक्टर की तलाश में था जो मेरी मां का ऑपरेशन कर सके। कुछ दिन पहले मुझे पता लगा कि जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पंकज गुप्ता मेरी मां की पीड़ा से उन्हें निजात दिला सकते हैं। इसके बाद में डॉक्टर पंकज गुप्ता से मिला था और मां के साथ हुए हादसे और उनकी पीड़ा के बारे में बताया था। डॉक्टर पंकज गुप्ता ने मां का निशुल्क ऑपरेशन जिला अस्पताल में करने का आश्वासन दिया था।
मैंने शनिवार को अपनी मां को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां डॉक्टर पंकज गुप्ता ने आवश्यक टेस्ट करवाने के बाद अपनी टीम में शामिल डॉक्टर शालू जौहरी, डॉक्टर आदित्य दीवान के साथ मिलकर ऑपरेशन किया।
अली हसन ने बताया कि मेरी मां के सफल ऑपरेशन के बाद परिवार के सभी सदस्य खुश हैं। इधर डॉक्टर पंकज गुप्ता का कहना है कि जिला अस्पताल में यह सर्जरी पहली बार की गई है। उनके अनुसार महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और अब वह जल्द ही अपने हाथ से अपनी रोजमर्रा के सभी काम कर सकेगी।

55 साल से छाती से चिपका था हाथ, ऑपरेशन के बाद हुआ अलग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment