शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र में एक मजूदर के घर चोरों ने हैरान करने वाली चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मजदूर के घर के बाहर का ताला लगा रहा जबकि घर के भीतर लगे दो तालों को तोड़ चोर अलमारी में रखा सोना-चांदी सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
लुधावली क्षेत्र के खाद गोदाम के पास रहने वाले मजदूर जशरथ जाटव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह में मजदूरी करने गया हुआ था। मेरी पत्नी और बच्चे एक शादी समारोह में शामिल होने एक दिन पहले ही चले गए थे। मैने अपने घर के भीतर एक कमरे और घर में रखी अलमारी का ताला लगाकर चाबी अपने पास रख ली थी और बाहर के मुख्य दरवाजे का ताला लगाकर चाबी पड़ोसी को दे गया था। शाम करीब 5:30 जब मैं अपने घर वापस आया तो मैंने पड़ोसियों से चाबी लेकर अपने घर का मुख्य दरवाजे का ताला खोला अंदर जाकर देखा तो घर के भीतर के कमरे का ताला टूटा पड़ा हुआ था उसी कमरे में अलमारी रखी थी उसका भी ताला टूटा पड़ा था अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी में रखी करीब सवा किलो चांदी सहित सवा तोला सोना और गुल्लक में रखे करीब 25 हजार रुपए चोरी हो चुके थे।
पड़ोसियों पर शक
जशरथ जाटव ने बताया कि पानी भरने के लिए मैं अपने पड़ोसी को चाबी दे गया था। जिसने पानी भर कर ताला लगा दिया था। चोरों ने मेरे घर के भीतर कमरे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया लेकिन बाहर का ताला जस की तस लगा हुआ पाया गया, इसलिए मुझे शंका है कि चोरी की इस वारदात को अंजाम देने में पड़ोसियों का हाथ है। मैंने इसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई है। देहात थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए चोर की तलाश शुरू कर दी है।

सोना-चांदी सहित नगदी साफ; शादी में जाने से पहले पड़ोसियों को दे गए थे बाहर की चाबी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment