शिवपुरी: आज शुक्रवार को आमजन की मूलभूत समस्याओं एवं शासन की योजनाओं का जन-जन तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य काली माता मंदिर कार्यालय पर *वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनसेवक श्री मोहन सिंह राठौड़ जी* द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें घाटीगांव क्षेत्र के सैकड़ों किसानों एवं विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं जनसुनवाई में रखीं। इस दौरान लगभग 125 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनका *श्री मोहन सिंह राठौड़ जी* ने तत्काल ही अधिकारियो से बात कर समस्या का निराकरण कराया गया!
प्रत्येक माह के दितीय शुक्रवार को आमजन की तमाम मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए भितरवार काली माता मंदिर कार्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान जहां 125 से अधिक आवेदन समस्याओं के प्राप्त हुए। इस दौरान आयोजित जनसुनवाई के माध्यम से उन्होंने लोगों की मौखिक तौर पर भी बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही श्री मोहन सिंह राठौड़ जी ने अधिकारियो से बात कर समस्या का समाधान कराया। वहीं उपस्थित जनों को संबोधित किया एवं समस्या आपकी समाधान कराना हमारा कार्य है। *प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री श्री मत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी* के द्वारा जो समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है उस जिम्मेदारी को पूरा करना हमारा कर्तव्य है और उसी कर्तव्य को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की जनकल्याणकारी योजना से वंचित न रहे, साथ ही कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान के लिए इधर-उधर ना भटके उसकी समस्या का समाधान समय सीमा में हो सके। इस ऐसो द्वारा मनोनीत सरकार की महत्वकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभ प्राप्त करने की पात्रता आदि की जानकारी लोगों को दी।इस जनपद अध्यक्ष श्री नारायण जाटव जी, श्री भीकम सिंह जाट जी, श्री उदयभान सिंह रावत जी, श्री नरेश अग्रवाल जी, श्री अरुण राजावत जी, श्री करेला गुरू जी, श्री प्रदीप अग्रवाल जी एवं समस्त कार्यकर्ता एवं जनसेवक साथी सम्मिलित रहे!

भितरवार काली माता मंदिर कार्यालय पर आयोजित हुई जनसुनवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment