शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार भदोरिया के निर्देशन का पालन करते हुए। खोड़ पुलिस ने इलाके में कानून व शांति व्यवस्था बनाने के लिए नगर के मुख्य बाजार सहित सराफा बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च चौकी प्रांगण से प्रारंभ होकर अंदर बस्ती, खोड़ के मेन बाजार , से होकर पिछोर रोड, बरेला चौराहे से पुलिस चौकी पर संपन्न हुआ ।
खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता ने फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। साथ ही लोगों से कहा कि वह कानून व्यवस्था का पालन कर मदद करे।
स्थानीय लोगों से कहा कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो
पुलिस को तुरंत सूचना दें सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा ।
दुकानदार अपने अपने सीसी कैमरे चालू रखें एवं मेन बाजार पर कैमरे अवश्य लगाएं जिससे अगर कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो उसमे अपराधियों तक पहुंचने में सहायता मिलती रहे।
फ्लैग मार्च में खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक मुनेंद्र भदोरिया, आरक्षक सुखबीर जाट, आरक्षक नवनीत जाट, आरक्षक संजय धाकड़, आरक्षक संजीव शर्मा, आरक्षक रवि शर्मा, आदि सहित चौकी का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

अंशुल गुप्ता खोड़ चौकी प्रभारी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने को निकाला फ्लैग मार्च / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment