शिवपुरी: जिले के भौंती थाना के मनपुरा में संतान सुख देने के नाम पर महिलाओं का शोषण करने वाले बाबा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर बुधवार रात बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबा उन महिलाओं को अपना शिकार बनाता था, जिनके बच्चे नहीं होते हैं।
क्षेत्र में बाबा दावा करता था कि उसके पास ऐसी दवा है, जिससे बांझ महिलाएं मां बन सकती हैं। इस मामले का खुलासा एक महिला के जरिए हुआ। बच्चे की चाहत रहने वाली एक महिला के साथ बाबा ने दुष्कर्म किया। महिला ने बाबा की करतूत उजागर करने के लिए चुपचाप से मोबाइल से वीडियो बना लिया।
ऐसे हुआ खुलासा
दरअसल, भौंती थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता को संतान नहीं हो रही थी। विवाहिता के ससुरालियों ने मानपुरा के रहने वाले 55 साल के अनवर खान (बाबा) से संपर्क कर अपनी पीड़ा बताई। बाबा ने दावा किया था कि उसकी दी दवा के उपयोग के बाद महिला को संतान सुख मिल जाएगा। पहले दिन महिला अपने पति के साथ बाबा के घर पहुंची। बाबा ने पति के हाथ में नारियल थमाकर कमरे से बाहर कर दिया। यहां महिला से इलाज के नाम पर दुष्कर्म किया। महिला ने पूरी बात पति को बताई, लेकिन उसने विश्वास नहीं किया। दूसरी बार जब यह हरकत हुई ताे महिला ने चुपके से वीडियो बना लिया और पति को दिखाया। वीडियो देखने के बाद परिवारवाले महिला के साथ थाने पहुंचे और अनवर खान के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

संतान सुख के लिए बाबा ने महिला के साथ दबा के नाम पर किया दुष्कर्म, महिला ने वीडियो बनाकर किया पर्दाफाश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment