शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के बनोटा गांव की है जहॉं 24 अप्रैल की रात एक 18 साल की युवती को उसका प्रेमी भगा कर ले गया। युवती की शादी 7 मई की है। परिजनों ने युवती को ढूंढ निकालने की अर्जी एसपी से लगाई हैं।
मामा के लड़के के साला भगा ले गया
बनोटा गांव के रहने वाले पीड़ित पिता और मां ने बताया कि उनकी इकलौती बेटी की शादी 7 मई को तय हुई थी। बेटी की बारात भरतपुर (पिछोर) से आने वाली थी परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था लेकिन 24 अप्रैल की रात नाद गांव का रहने वाला मुनेश लोधी बेटी को भगा कर ले गया। उन्हें आशंका है कि बेटी पर उसने किसी प्रकार का जादू टोना करा दिया था क्योंकि अभी तक दोनों के बीच चल रही इस प्रकार की बात का कोई पता ही नहीं लग सका था। मुनेश लोधी बेटी के मामा के लड़के का साला था रिस्तेदारी होने की बजह से उसका घर में आना-जाना बना रहता है। बेटी को भगाने में मुनेश के भाई बृजेश और उसके परिवार वालों का हाथ हैं। पिछोर थाना पुलिस ने बेटी को भगाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। कई दिन गुजर चुके हैं लेकिन अब तक बेटी की तलाश पुलिस नहीं कर सकी है। जबकि 7 मई को उसकी बारात आने बाली है।
दोनों भाभियों के ले गई जेबर
लापता युवती के भाई ने बताया कि हम दो भाई है मेरी बहन मेरी पत्नी और मेरी भाभी की लगभग तीन लाख रुपए की रकम सहित पचास हजार रुपए भी घर से अपने साथ ले गई है। वह हमारी एकलौती बहन थी इसी लिए घर का कीमती सामान उसी के हवाले रहता था।
इनका है कहना
युवती की गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस युवती को बरामद करने का भरकस प्रयास कर रही है। फिलहाल अभी तक युवती का सुराग नहीं लग सका है। युवती की तलाश की जा रही है।
गब्बर सिंह गुर्जर थाना प्रभारी पिछोर

7 मई को होनी हैं शादी, प्रेमी भगा ले गया प्रेमिका को, पुलिस जाँच में जुटी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment