शिवपुरी: जिले के छर्च थाना क्षेत्र विलौआ गांव में एक युवक ने अपने छोटे भाई की मौत के बाद जमीन और मकान पर कब्जा कर लिया। यही नहीं युवक ने भाई की पत्नी से मारपीट की और घर से बेदखल कर दिया।
पति ने कर लिया सुसाइड, जेठ करना चाहता है कब्जा
अनीता शिवहरे (39) ने बताया कि मेरी शादी 22 साल पहले विलौआ के रहने वाले रामलखन शिवहरे से हुई थी। लेकिन हमें बच्चे नहीं हुए। इस बीच मेरे पति नशे के आदी हो चुके थे। नशे के हाल में मेरे पति ने 13 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अगस्त माह में मेरा भाई मुझे मेरे मायके मुडियर थाना शाहवाद राजस्थान ले गया गया था। इस बीच में नवंबर माह में वापस अपने ससुराल आई थी तो मेरे जेठ ने मुझसे झगड़ा किया था इसके बाद फिर में अपने भाई के साथ वापस अपने मायके चली गए थी। आज जब में पुनः अपने भाई सुनील शिवहरे के साथ आई तो मेरे घर मे मेरे जेठ रघुवीर शिवहरे ने ताले लगा रखे थे मैने कहा कि मेरे घर के ताले खोल दो। इस पर मेरे जेठ रघुवीर शिवहरे ने अपशब्द कहते हुए कहा कि तेरा पति मर चुका है। अब यहां क्या लेने आई है? जब मैने अपने घर का ताला खोलने के लिए कहा तो मेरे जेठ ने मेरे साथ मारपीट कर दी। साथ ही धमकी दी है कि अगर दोबारा मकान और जमीन का हिस्सा मांगने आई तो जान से खत्म कर दूंगा।
महिला की शिकायत पर छर्च थाना पुलिस ने रघुवीर शिवहरे के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

छोटे भाई की मौत के बाद जेठ ने बहु को हिस्सा देने से किया मना, जान से मरने की धमकी दी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment