शिवपुरी में एक प्रेम कहानी में परिवारों के झगड़े के चलते प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं प्रेमी दो दिनों से घर से लापता है। अब पुलिस प्रेमी की तलाश कर रही है। वहीं, प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए आमोला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस घटनाक्रम को ऑनर किलिंग से जोड़ा जा रहा है।
मां की साड़ी का बनाया फंदा
जानकारी के अनुसार सिरसौद गांव की रहने वाली 19 साल की पूनम चंदेल ने गुरुवार रात लगभग 11 बजे अपने घर में अपनी मां की साड़ी से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया था। पूनम ने इस बार 12वीं कक्षा का एग्जाम दिया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आमोला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
दोनों के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग
जानकारी के अनुसार मृतिका पूनम चंदेल का गांव के ही रहने वाले अमित चिडार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने कुछ दिनों पहले पुलिस को बताया था कि वह और अमित आपस में शादी करना चाहते हैं। अमित ने कहा था कि अगर उसकी नहीं करवाई गई तो वह अपने आप को खत्म कर लेगा।
प्रेमी के लापता होते ही प्रेमिका ने किया सुसाइड
जानकारी के अनुसार अमित एक दिन पहले अपने घर से लापता हो गया था। इसकी भनक लगते ही पूनम ने भी सुसाइड कर लिया। गुरुवार को अमित के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत आमोला थाने में दर्ज कराई थी। पूनम के परिजनों पर अमित को अगवा कर उसकी हत्या करने के आरोप लगाया था। वहीं, पूनम के परिजनों ने भी अमित पर मारपीट के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस मामले की पड़ताल कर ही रही थी इसी दौरान करीब 11 बजे पूनम ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आमोला थाना प्रभारी संतोष भार्गव का कहना है कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता लग सकेगा। युवक को पकड़ने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। बता दें कि युवती के सुसाइड के बाद लापता युवक के परिजन भी लापता हो गए हैं और उनके घर पर ताला लगा हुआ है।

प्रेमी हुआ लापता तो BF के गम में GF ने कर लिया सुसाइड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment