शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर आदिवासी महिला के घर में शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग भड़क गई। ग्रामीणों की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी और घर का सामान जलकर पूरी तरीके से खाक हो गया।
नातिन की शादी के लिए की थी खरीददारी
धर्मपुरा गांव की रहने वाली नारायणी आदिवासी ने बताया कि मेरे दो बेटे हैं। एक बेटा आंखों से दिव्यांग है। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। शुक्रवार दोपहर बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग भड़क गई। इस आग से घर का सारा सामान सहित टीवी कूलर पंखा, मेरी व बड़ी बहू की रकम सहित 15 हजार रुपए नगदी भी जलकर खाक हो गए। नारायणी आदिवासी ने बताया कि उसकी नातिन की शादी 1 मई को थी इसके लिए वह अपनी बेटी के ससुराल गोरा गांव जाने वाली थी। नातिन को देने के लिए उसने करीब बीस हजार रुपए की खरीदारी की थी। जिसमें कपड़े आदि शामिल थे।उक्त सामान भी जलकर पूरी तरीके से खाक हो गया। आगजनी की इस घटना में लगभग उसे एक लाख रुपए से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है।

घर में भड़की आग, नातिन की होनी थी शादी, सामान जलकर खाक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment