शिवपुरी में एक विवाहिता ने शादी की दूसरी सालगिरह पर जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मायके बालों ने ससुरालवालों पर जहर देकर मारने के आरोप लगाए हैं। चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
यह है पूरा घटनाक्रम
आमोला थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 साल की नीलम गौर की 26 अप्रैल को शादी की दूसरी सालगिरह थी। नीलम ने अपने पति से कहीं बाहर जाने की बात की थी। आरोप है कि नीलम के पति सूरज सिंह गौर ने इस बात पर नीलम के साथ मारपीट पर दी। इसी से दुखी होकर उसने जहर खा लिया। ससुरालवाले नीलम को इलाज के लिए बुधवार शाम को शिवपुरी जिला अस्पताल लेकर आए। गुरुवर को नीलम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नीलम की मौत की जानकारी मिलते ही पति सूरज अपने परिवारवालों के साथ अस्पताल से भाग निकला। अस्पताल चौकी पुलिस ने नीलम के मायके वालों को सूचना दी। जिला अस्पताल पहुंचे नीलम के भाइयों ने बहन को प्रताड़ित करने और जहर देकर मारने के आरोप लगाए।
दो साल पहले हुई थी शादी
ग्वालियर के गोलपहाडिया क्षेत्र के रहने वाले नीलम के भाई मानसिंह सोलंकी ने बताया कि मेरी इकलौती बहन नीलम की शादी हमने दो वर्ष पहले आमोला थाना क्षेत्र के नंदपुरा के रहने वाले सूरज गौर से की थी। शादी के चार महीने बाद से ही नीलम का पति और ससुराली नीलम को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। नीलम को बेटा हुआ तो सोचा अब पति के व्यवहार में बदलाव आ जाएगा, लेकिन उनकी दहेज को लेकर मांग बढ़ती ही गई।
रात में टोल प्लाजा पर पति छोड़कर भाग गया था
मानसिंह ने बताया कि सूरज आए दिन शराब के नशे में बहन के साथ मारपीट किया करता था। चार माह पहले सूरज ने नीलम के साथ मारपीट की और उसे ग्वालियर लेकर निकला। रात में नीलम को पनिहार टोल प्लाजा पर अकेला छोड़ कर भाग गया। रात में हम बहन को लेने टोल प्लाज़ा पर गए। वह बच्चे के साथ अकेली सड़क किनारे बैठी हुई थी।
मारपीट करता रहता था।चार माह पहले नीलम के पति ने सूरज ने नीलम के साथ मारपीट की थी इसके बाद वह नीलम को ग्वालियर अपनी ससुराल छोड़ने आ रहा था लेकिन आधी रात को वह नीलम को पनिहार टोल प्लाजा पर अकेली छोड़ गया था जिससे हमें काफी परेशानी हुई थी रात में बहन को लेने टोलप्लाज़ा पर गये थे जहां नीलम अकेली अपने बच्चे के साथ सड़क पर बैठी हुई थी।
ट्रैक्टर की किश्त भरने मांग रहा था पैसे
मानसिंह ने बताया कि नीलम का पति ट्रैक्टर की किश्त भरने के लिए 80 हजार रुपए अपने मायके से लाने की जिद पर पड़ा हुआ था। नीलम ने हमें फोन पर बताया भी था, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग हमारे पास है। हमारे पास 80 हजार रुपए नहीं थे, इस लिए हमने पैसे देने से मना कर दिया था। मांग पूरी न होने के चलते नीलम के पति ने जहर देकर उसे मार दिया।
शादी की दूसरी सालगिरह पर खुश थी बहन
मानसिंह ने बताया कि बहन नीलम से उसकी दूसरी शादी की सालगिरह पर फोन से बात हुई थी। नीलम शादी के दो साल पूरे होने पर खुश थी। उसने अपने पति से कहा कि कहीं खाना खाने बाहर चलते हैं। थोड़ी देर बाद नीलम ने फोन पर बताया था कि मैंने जब बाहर जाने की बात कही तो पति चांटा मार दिया। झगड़े के बाद सूरज ने बहन को जहर खिला दिया और मरने से पहले अस्पताल में भर्ती करा दिया, जिससे उन पर शक न हो सके।
इधर महिला के पति ने ससुरालियों के आरोपों को निराधार बताया है। सूरज का कहना है कि उसकी पत्नी ने जहर नहीं खाया है, उसकी तबीयत बिगड़ी थी, उसे उल्टियां हो रही थीं। उपचार के पहले नरवर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां से उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में रैफर कर दिया था। सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

शादी की दूसरी सालगिरह पऱ पत्नी ने किया सुसाइड, किस्त भरने मांग रहे था पति रुपए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment