शिवपुरी: प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना के तहत फॉर्म भराने का कार्य करा रही है। इसके लिए प्रशासन वार्डवार कैंप लगाकर महिलाओं के फॉर्म भरवा रही है। इसी क्रम में आज शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 2 के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में लाडली बहना योजना के फॉर्म कैंप लगाकर भरे जा रहे है
इधर, गुरुवार को विद्यालय के शिक्षक फॉर्म भरने वाले नगर पालिका के कंप्यूटर ऑपरेटर पर भड़क गए और उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर की टेबल पर लात मार दी। कम्यूटर ऑपरेटर और फॉर्म भरने आई महिलाओं के साथ अभद्रता करते स्कूल में ताला लगा दिया और हमे भगा दिया। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे महिला बाल विकास के अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सनी पाराशर ने बताया कि मैं लाडली बहना योजना के तहत फॉर्म भरने के लिए नगर पालिका की ओर से आउट सोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ हूं। आज में वार्ड क्रमांक 2 खुडा बस्ती में लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के फॉर्म भर रहा था। इसी दौरान स्कूल के शिक्षक राजू गर्ग पहुंचे और गाली गलौज करने लगे शिक्षक राजू गर्ग का कहना था कि तुम यहां पर सफाई नहीं करवाते हो। जब मैंने उसे कहा कि हमारा काम सफाई कराना नहीं है। इसी बात से शिक्षक राजू गर्ग और भड़क गए और उन्होंने गुस्से में आकर टेबल में लात मार दी और लाडली लक्ष्मी बहना योजना के फॉर्म भी फाड़ दिए। इसके बाद उन्होंने सभी महिलाओं को भगा दिया और स्कूल में ताला डालकर चले गए। इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।
खुडा बस्ती के शासकीय स्कूल में लाडली बहना योजना का अपना फॉर्म भरवाने आई अंगूरी ने बताया कि शिक्षक गुस्से में आए और उन्होंने टेबल पर लात मार दी। हमें स्कूल से भगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे महिला बाल विकास अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल का कहना है कि मौके पर कर्मचारी और महिलाओं के बयान लिए जा रहे है। जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षक राजू गर्ग की दबंगाई: लाडली बहना योजना का फार्म भर रहे ऑपरेटर की टेबल में मारी लात / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment