शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र के मजेरा, तम्मना होटल के पास फोरलेन हाईवे किनारे एक युवक की लाश पुलिस ने बरामद की है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कर ही रही थी कि इधर, मृतक के परिजनों ने फिजिकल थाने में आकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी, जिससे कुछ ही देर में फ़ोटो के आधार पर मृतक की शिनाख्त हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। देहात थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बीती रात से लापता था युवक
पुलिस ने मृतक की पहचान कमलागंज घोसीपुरा निवासी वसीम अकरम पुत्र मुनव्वर खान उम्र 23 वर्ष के रूप में की है। मृतक के भाई शकील ने बताया कि मंगलवार शाम उसके भाई वसीम के पास एक फोन आया था फोन के बाद वसीम घर चला गया था, इसके कुछ देर बाद वसीम को करबला क्षेत्र में बैठा पड़ोसियों द्वारा देखा गया था। पूछने पर वसीम ने बताया था कि वह कुछ लड़कों को इंतजार कर रहा है। इसके बाद वसीम रात को घर नहीं लौटा, हम सभी सुबह से वसीम की तलाश में जुटे थे। वसीम की गुमशुदगी दर्ज कराने फिजिकल थाने पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक फोटो के आधार पर वसीम की पहचान कराई थी।
वसीम के परिजनों का आरोप है कि वसीम की हत्या की गई है और उसके शव को एक्सीडेंट करार देने के लिए हाईवे किनारे फेंक दिया गया। वसीम के शरीर पर चोट के भी निशान है। वसीम के परिजनों ने मांग की है कि उस रूट के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाए और साथ ही वसीम की मोबाईल की कॉल डिटेल निकालकर तहकीकात की जाए तो निश्चित ही वसीम के हत्यारों का पता लग जाएगा। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विकास यादव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वसीम की मौत का असर कारण पता लग सकेगा।

कमलागंज के बसीम अकरम की मिली सड़क किनारे लाश, बिरयानी भी मिली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment