शिवपुरी: जिला मुख्यालय पर मंगलवार को यातायात जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने यातायात नियमों नियमों को धता बताने वाले वाहन चालकों के लिए यातायात पाठशाला की शुरुआत की गई।
एसपी भदौरिया ने शहर के यातायात थाने पर यातायात पाठशाला का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान यातायात पाठशाला में यातायात नियमों को दरकिनार कर पकड़े गए ऐसे 20 वाहन चालकों की क्लास लगाकर यातायात नियमों की विडियो दिखाकर पाठ पढ़ाया गया। जिसके बाद उनकी एक परीक्षा भी ली गई। यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि इस परीक्षा में पास होने पर ही वाहन चालकों को चालानी कार्रवाई कर छोड़ा जाएगा।
सड़क हादसों को रोकने और जान की हिफाजत के लिए की गई है नई पहल: यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि इस पाठशाला में उन वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा जो यातायात के नियमों का उलंघन कर अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल देते हैं। एसपी के निर्देश पर मंगलवार को शुरू की गई इस पहल के तहत पहले दिन मंगलवार को 20 वाहन चालकों की पाठशाला लगाई गई जो नियमों का उलंघन करते हुए पकड़े गए थे।
एसपी भदौरिया ने बताया इस पाठशाला के जरिए वाहन चालकों को यातायात के नियमों को लेकर जागरूक किया जाएगा जिसमें लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट का महत्व बताया जाएगा। हर साल यातायात के नियमों का पालन न करने पर होने वाले सड़क हादसों में सैकड़ों लोग घायल हो जाते हैं वहीं कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इन्ही हादसों को रोकने और लोगों की जान की सुरक्षा के लिए यातायात पाठशाला की शुरुआत की गई है ।

ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले 20 लोगों से 1 घंटे में हल करवाए 25 प्रश्न / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment