शिवपुरी: गर्मी के दस्तक देते ही मिट्टी के घड़े और सुराही आदि की मांग बढ़नी शुरू हो गई है। इन दिनों का पारा 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसे में गर्मी की तपिश से गला तर करने के लिए लोग मिट्टी के घड़े और सुराही आदि की खरीदारी करने लगे हैं। यही वजह है कि इन दिनों शहर में जगह-जगह मिट्टी के घड़े आदि बिकते नजर आ रहे हैं।
गर्मी का मौसम आते ही आम आदमी को गर्मी से निजात पाने के लिए तमाम वस्तु की आवश्यकता महसूस होने लगी है। हालांकि अभी गर्मी इतनी तेज नहीं पड़ रही है, फिर भी लोगों ने गर्मी के लिए सभी व्यवस्थाएं बनाना शुरू कर दिया है। एक ओर गरीब तबके का व्यक्ति गले को तर करने के लिए घड़े की खरीददारी कर रहा है। गर्मी के दिनों में काफी लोग फ्रिज का पानी पीने की बजाए मटके के पानी से गला तर करना ज्यादा पसंद करते हैं।
घड़े में एक तो मिट्टी का सोंधापन होता है, दूसरे उसके पानी की तासीर अलग ही होती है। मटके का पानी गला भी खराब नहीं करता। मटकों और सुराही पचास रुपए से दो सौ रुपए की कीमत में बिक रहे हैं। सामान्य और छोटे मटके कम कीमत में तो टोंटी (नल) लगे मटकों व सुराही की ज्यादा कीमत रहती है।
80 फीसदी ग्रामीण ले रहे मटके का सहारा
80 फीसदी ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर लोग अभी भी मटके का ही पानी पीते हैं। बड़े-बुजूर्गों का मानना है कि फ्रिज के पानी के मुकाबले मटके के पानी की तासीर ज्यादा ठंडी होती है। मटके के पानी का अलग ही स्वाद होता है। मटके का पानी पीने से सर्दी-जुकाम की भी शिकायत नहीं होती। लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मटकों को स्टाइलिश लुक भी दिया जा रहा है। सुराही भी नए ढंग से तैयार की जा रही है।

मिट्टी के घड़े और सुराही आदि की खरीदारी बड़ी, नए ढंग से तैयार की जा रही / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment