शिवपुरी में एक युवक ने कॉलेज की छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। युवक ने जब प्रेमिका को धोखा देते हुए जब दूसरी युवती से शादी करने का प्रयास किया तो भड़की प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी पर रेप की धाराओं में मामला दर्ज करवा कर जेल भिजवा दिया।
फेसबुक पर हुआ यह प्यार
जिले के गांव की रहने वाली एक युवती दिनारा के कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान फेसबुक के जरिए उसकी मुलाकात मेहरौली के रहने वाले सुनील जाटव से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। शुरू के कुछ दिनों तक सुनील और युवती के बीच फेसबुक पर चैट चलती रही फिर दोनों ने अपने अपने मोबाइल नंबर शेयर कर दिए। दोनों के बीच काफी दिनों तक फोन पर बात चलती रही फिर मेल-मिलाप का भी दौर शुरू हो गया। चूंकि युवती दिनारा में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी घर से दूर रहने के चलते सुनील अपनी प्रेमिका को लेकर कहीं भी चला जाता था जहां उसने अपनी प्रेमिका को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप भी किया।
शादी को परिवार हो गए थे राजी
बताया गया है कि दोनों के परिवार शादी के लिए राजी भी थे इसी दौरान युवती के पिता ने सुसाइड कर लिया। युवती के पिता की मौत के बाद कुछ ऐसा हुआ कि सुनील के व्यवहार में परिवर्तन आ गया, और वह अपनी प्रेमिका से दूरी बनाने लगा।
चोरी छुपे कर रहा था शादी की तैयारी
बताया गया है कि सुनील अपनी प्रेमिका को बिना बताए शादी की तैयारी में जुटा हुआ था। 18 अप्रैल को सुनील का फलदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया था और 25 तारीख को सुनील अपनी बारात को लेकर खनियाधाना के कुमर्रा जाने वाला था। जिसकी जानकारी जब युवती को लगी तो उसने उसके 20 अप्रैल को खनियाधाना थाने में दर्ज करा दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर सुनील के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मामला पंजीबद्ध कर दिया था। 22 अप्रैल को पुलिस ने सुनील जाटव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रेमिका को धोखा देकर कर रहा था दूसरी शादी, शादी से पहले पुलिस ने उठाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment